Search

कैरियर काउंसलिंग सेमिनार की तैयारी को दिया अन्तिम रूप,सौंपी जिम्मेदारी

492 Views
महाराजा अग्रसेन सेवा समिती की अनूठी पहल पर शिक्षार्थी उत्साहित

सिकंद्राबाद। श्री महाराजा अग्रसेन सेवा समिति द्वारा 11अगस्त को आयोजित कैरियर काउंसलिंग सेमिनार की तैयारी को लेकर कार्यकारिणी की एक बैठक बीती देर शाम ठाकुर द्वारा मंदिर मे सम्पन्न हुई। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल को मुख्य अतिथि बनाए जाने पर हर्ष जताया गया। सेमिनार के तीन चरण मे सम्पन्न होने, शिक्षाविद, साइकलोजिसट, कैरियर एक्सपर्ट काउंसलर के आने और सीमित स्थान के चलते केवल रजिस्ट्रेशन कराने वाले बच्चो को गेट पास से ही एन्ट्री देने का निर्णय लिया गया। सेमिनार के लिए चयनित बच्चो को गेट पास वितरण की जानकारी देते हुए बताया कि नगर से बाहर से आने वाले रजिस्टर्ड बच्चे सेमिनार वाले दिन अपना गेट पास उसी दिन भी ले सकेंगे। इस के लिए उन्हे अपने स्कूल का आईकार्ड अवश्य लाना अनिवार्य है। बैठक मे मौजूद पदाधिकारियो को जिम्मेदारीया सौपी गंई एवं अनेक आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष अशोक सिंघल ने व संचालन संयोजक नितिन अग्रवाल ने किया। बैठक मे शिवप्रकाश काका ,अनिल गोयल, चन्द्र प्रकाश सर्राफ ,विभोर गुप्ता, डाॅ विपिन गर्ग,मोहित एडवोकेट, पुनीत चन्द्रा, कैशियर दोपक सिंघल, राजेश अग्रवाल, लव गुप्ता,अरविंद गर्ग, राहुल सिंघल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News