Search

किराना व्यापारी से एक लाख 20 हज़ार नकदी से भरा बैग छीनकर भागा युवक

383 Views

सिकंदराबाद:  कोतवाली क्षेत्र के दनकौर रोड पर दुकान बंद कर लौट रहे व्यापारी से नकाबपोश युवक नगदी से भरा थैला झपटकर फरार हो गया। पीड़ित ने घटना की कोतवाली में तहरीर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला हरीशाह निवासी गिरीश पुत्र भूप सिंह गुप्ता दनकौर रोड पर किराने की दुकान करते हैं। गुरुवार की देर शाम वह अपनी दुकान बंद कर थैले में एक लाख 20 हज़ार की नगदी व दुकान की चाबियां रखकर पैदल ही घर जा रहे थे। इसी दौरान नाले के पास एक नकाबपोश युवक आया और व्यापारी के हाथ से थैला छीन कर फरार हो गया। पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर आसपास के राहगीर बदमाश के पीछे दौड़े, लेकिन तब तक वह नकाबपोश बदमाश बहुत दूर जा चुका था। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात बदमाश के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment