Search

क्षेत्राधिकारी एवं नायब तहसीलदार द्वारा ‘थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना परिसर में सुनी गयी जनसमस्याएं,

341 Views

सिकंदराबाद। कोतवाली परिसर में चौथे शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस पुलिस क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह, नायब तहसीलदार अंकित सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

जिसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह, नायब तहसीलदार अंकित सिंह द्वारा थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस में प्रतिभाग करते हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। थाना समाधान दिवस में चार फरियादियों की शिकायतें आई। जिनमे से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया। दो शिकायतों का निस्तारण करने के लिए संयुक्त टीम को मौके पर भेजा गया। एक शिकायत का समय बद्ध एवं वास्तविक त्वरित निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। चारों शिकायतें राजस्व विभाग से ही संबंधित रही।

इस मौके पर सीओ पूर्णिमा सिंह, नायब तहसीलदार अंकित सिंह, थाना प्रभारी रवि रतन सिंह, अपराध निरीक्षक सरजेश कुमार, दिग्विजय शाही व अन्य विभाग के अधिकारियों सहित फरियादी मौजूद रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News