Search

डीएम, एसएसपी ने जिला कारागार में मारा छापा, जेल में बंद बंदियों से ली जानकारी

Share Now :

WhatsApp
326 Views

बुलंदशहर। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने एसएसपी श्लोक कुमार के साथ जिला कारागार का निरीक्षण करते हुए जेल में बंद बंदियों के लिए जेल प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम एसएसपी ने बंदियों से मिलाई करने वाले मुलाकातियों से पूछताछ भी की। साथ ही बंदियों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता के बारे मे बंदियों से जानकारी ली। जिला कारागार के भीतर साफ सफाई और अन्य गतिविधियों का भी डीएम एसएसपी ने हाल जाना। इसके बाद उन्होंने तन्हाई बैरक, महिला बैरक का निरीक्षण करते हुए बंदियों से जेल प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओ के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने बताया कि बंदियों के द्वारा कोई समस्या संज्ञान में नहीं आयी। बंदियों से मुलाकात करने आए परिजनों से वार्ता की। बंदियों से मुलाकात करने पहुंचे लोगों के बैग और बाइकों की भी तलाशी ली गई। जेल अधीक्षक को जेल में शासन के निर्देशानुसार सभी आवश्यक व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सिकंदराबाद रेनू सिंह, सीओ पूर्णिमा सिंह, जेल अधीक्षक उपस्थित रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News