Search

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला बीट आरक्षियों ने क्षेत्र में महिला अपराधों से बचाव एवं हेल्पलाइन सेवाओं के संबन्ध में किया जागरूक

277 Views

बुलन्दशहर। महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरुक करने हेतु मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा आज बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम एवं अभियान को सफल बनाए जाने हेतु मंदिरों/पंडालों, स्कूल/कॉलेजों में जाकर तथा गांव-गांव में चौपाल लगाकर छात्राओं/बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर, नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन हेतु सुरक्षा जागरूकता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां, जैसे विभिन्न हेल्प लाइन नंबर, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियों स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090 एवं आत्मरक्षा संबंधी टिप्स, गुड टच, बैड टच आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।

यूपी सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। महिला सुरक्षा की दृष्टि से बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा सादे कपड़ों में संवैदनशील क्षेत्र/हॉटस्पॉट का भ्रमण करते हुए अनावश्क रुप से घूम रहे लड़को/व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News