जनपद में 45 लाख से अधिक किया गया पौधारोपण
सिकंदराबाद। जिलाधिकारी ने अपनी पत्नी के साथ सिकंदराबाद तहसील परिसर में बनाए गए मैथिली उपवन का फीता काटकर उद्घाटन किया और वृक्षारोपण किया।

शनिवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं उनकी पत्नी सरिता सिंह अध्यक्ष महिला समिति ने तहसील सिकंदराबाद परिसर में बनाए गए मैथिली उपवन का फीता काटकर उद्घाटन किया एवं एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत प्रत्येक लोग पौधे लगा रहे हैं। उन्होंने कहा जिस प्रकार मां अपने बच्चों की देखभाल करती है उसी प्रकार ही बच्चे भी ऐसे ही जो पेड़ मां के नाम लगा रहे है। उसकी देखभाल करना उनका दायित्व बनता है।

उन्होंने कहा पेड़ लगाना बहादुरी नहीं है उसको संरक्षित व सुरक्षित रखना सबसे बड़ा दायित्व है। उन्होंने बताया कि पूरे जनपद में 45 लाख से अधिक वृक्षारोपण किया गया है। तहसील परिसर में जो मैथिली उपवन बनाया गया है पूरी तरह से इसको चारों तरफ से फेंसिंग लगाई गई है और इसमें पौधों को पानी के लिए समरसेबल की भी व्यवस्था की गई है।

इस दौरान उपजिलाधिकारी रेनू सिंह, तहसीलदार धर्मवीर भारती, नायब तहसीलदार सुलभ गुप्ता, अंकित सिंह,आरओ प्रदूषण, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रविन्द्र कुमार, नगर पालिका जेई सचिन कुमार समेत समस्त तहसील की टीम समेत वहां मौजूद स्कूली बच्चों ने भी पौधारोपण किया।
