Search

अपर महानिरीक्षक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवायें उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जाना हाल

327 Views

बुलंदशहर। जिला कारागार बुलन्दशहर का आज धर्मेन्द्र सिंह, अपर महानिरीक्षक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवायें उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम मुलाकात स्थल/प्रतिक्षालय कक्ष का निरीक्षण किया गया तथा कारागार के अधिकारियों द्वारा मुलाकातियों के लिए की गई समस्त व्यवस्था/सुविधाओं के बारे में मुलाकातियों से पूछताछ की गई। मुलाकातियों की जानकारी/सुविधा के लिए स्थापित डिजीटल बोर्ड, टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर, आवश्यक दिशा निर्देश/जानकारी के फ्लेक्स दीवार पर प्रदर्शित पाये गये।

मुलाकात स्थल पर समस्त व्यवस्था सुव्यविस्थत एवं क्रियाशील पायी गई। कारागार में प्रवेश करने पर मुख्य द्वार पर बंदियों द्वारा निर्मित की गई पेंटिंगों से बनाई गई आर्ट ऑफ गैलरी की सराहना की गई। महिला अहाते के निरीक्षण के दौरान महिला बंदियों को प्रदान किये जा रहे विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण- ब्यूटी पार्लर, सिलाई कढ़ाई, कंप्यूटर, बच्चों के लिए बाल क्रीड़ा स्थल, झूले, पार्क, वॉल पेंटिंग एवं स्वास्थ्य व्यवस्था की प्रशंसा की गई।

महिला बंदियों द्वारा तैयार किये गये भोजन की गुणवत्ता मानक के अनुरूप सही पाई गई। इस दौरान अपर महानिरीक्षक द्वारा अशोक के पौधे लगाए गए। कारागार में स्थापित रेडियो जॉकी, जिम, मानवता नर्सरी, बंदियों को प्रदान किये जा रहे सिलाई एवं कम्प्यूटर प्रशिक्षण, निरक्षर बंदियों को साक्षर किये जाने के अन्तर्गत किये जा रहे शिक्षा कार्यों लाइब्रेरी, सुन्दरीकरण के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों को संतोषजनक एवं ठीक बताया गया।

कारागार अस्पताल में बंदियों के स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए की गई व्यवस्था जैसे फिजियोथेरेपी कक्ष, डेण्टल कक्ष, एक्स-रे कक्ष, हेल्थ एटीएम मशीन कक्ष, अस्पताल वार्ड का निरीक्षण किया गया तथा वार्ड में भर्ती बंदियों से उनकी स्वास्थ्य दशा एवं कारागार चिकित्सालय माध्यम से प्राप्त हो रहे उपचार एवं पौष्टिक भोजन आदि के बारे में पूछताछ की गई।

बंदियों द्वारा कोई समस्या प्रकाश में नहीं लाई गई। कारागार अस्पताल में स्थापित मेडिकल उपकरण/मशीन क्रियाशील अवस्था में एवं वार्ड में भर्ती बंदियों को प्रदान किये जा रहे उपचार/पौष्टिक भोजन आदि की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News