Search

आगामी पर्वों को लेकर पुलिस महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र द्वारा जनपद के आला अधिकारी, क्षेत्राधिकारियों थाना प्रभारियों के साथ की गयी समीक्षा बैठक

Share Now :

WhatsApp
287 Views

बुलंदशहर। पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में पुलिस महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र मेरठ नचिकेता झा द्वारा आगामी पर्व मोहर्रम/कांवड़ यात्रा के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार सहित अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक देहात रोहित मिश्र व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध राकेश कुमार मिश्र एवं समस्त क्षेत्राधिकारियों/थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी।

आईजी द्वारा समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को उच्चाधिकारियों के आदेशों/निर्देशों से अवगत कराते हुए जनपद बुलन्दशहर में आगामी पर्व मोहर्रम/कांवड़ यात्रा को सकुशल/शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी को निर्देशित किया।

साथ ही जनपद में पुलिस की छवि एवं व्यवहार कुशल बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर शत-प्रतिशत कार्यवाही करने आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गये।

Spread the love

Published On

Leave a Comment