Search

आगे जा रहे ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर, टक्कर लगने से हुए तीन लोग घायल

Share Now :

WhatsApp
317 Views

सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर के पास आगे जा रहे ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक ट्रक से चालक और दूसरे ट्रक से चालक और उसका भाई घायल हो गया। मोके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार सोमवार की तड़के कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर के पास
हाइवे-34 पर आगे जा रहे कंक्रीट मिक्सर ट्रक में पीछे से आ रहे लोहे के तारों के बंडल से लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की ग्रील को तोड़ते हुए सर्विस रोड पर चला गया तथा लोहे के तारों के बंडल से भरा ट्रक पलट गया और ट्रक का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सर्विस रोड पर ट्रक के चले जाने के चलते जाम लग गया। कंक्रीट मिक्सर ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाना हादसे की वजह बताया जा रहा है। टक्कर लगने से तारों के बंडल लदे ट्रक का चालक सूरज और कंक्रीट मिक्सर ट्रक चालक लालजी पुत्र रामरतन व उसका भाई जयवीर निवासी ग्राम सदारी नगला थाना छिबरामऊ जिला कन्नोज घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment