Search

एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी और कोतवाली प्रभारी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

Share Now :

WhatsApp
347 Views

सिकंदराबाद। आगामी मोहर्रम व महा शिवरात्रि को लेकर पुलिस लगातार शांति समिति की बैठक कर रही है। उसी क्रम में मोहर्रम से पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के श्लोक कुमार के निर्देशन में सीओ पूर्णिमा सिंह और कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह ने टीम के साथ मोहर्रम के जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया।

सीओ पूर्णिमा सिंह ने इंतजामिया कमेटी से परंपरागत तरीके से ही ताज़िया निकालने की अपील की। वहीं कोतवाली निरीक्षक रवि रतन सिंह ने जुलूस मार्गो के निरीक्षण में मोहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। सीओ पूर्णिमा सिंह व कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह ने सब्जीमंडी, बड़ाबाजार, हलवाली वाली गली, जामा मस्जिद, शीशे वाली मस्जिद, सरकारी अस्पताल, सरायझाझन, दामोदर तिराहे से, बाजार माधोदास होते हुए अंसारियान, गुलावठी रोड तक पूरे जुलूस रास्ते का पैदल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जर्जर व नीचे लटके बिजली तारों को दुरुस्त करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान सीओ पूर्णिमा सिंह, कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह, नायब तहसीलदार अंकित सिंह, उप निरीक्षक धर्मेंद्र बालियान, उपनिरीक्षक राकेश सिंह, उप निरीक्षक सरवर खान के साथ-साथ पुलिस बल मौजूद रहा।

 

 

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News