Search

कर विभाग, भारतीय संस्कृति विभाग व उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने मनाया भामाशाह जंयती के अवसर पर व्यापारी कल्याण दिवस

Share Now :

WhatsApp
248 Views

बुलंदशहर। नुमाइश मैदान में रविद्र नाट्यशाला के प्रांगण में 29 जून 2024 को भामाशाह की जयंती के अवसर पर राज्य कर विभाग, भारतीय संस्कृति विभाग व उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा व्यापारी कल्याण दिवस मनाया गया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने भामाशाह के जीवन काल पर प्रकाश डाला तथा कार्यक्रम में आए राज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ने सभी व्यापारियों को जीएसटी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

मंच का संचालन उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष दीपू गर्ग ने किया। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने भी सभी व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इसके अलावा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों /व्यापारीयों ने अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

इस अवसर पर राज्य कर विभाग द्वारा अधिक कर देने वाले 2 व्यापारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिले की सभी इकाइयां और जनपद के समस्त व्यापार मंडल सहित दीपू गर्ग, संजय बंसल, मोहित शर्मा, योगेश गोयल, विशाल खण्डेलवाल, आशीष अत्रि, धर्मेंद्र चौधरी, युद्धविर सिंह पदाधिकारियों/व्यापारियों ने भाग लिया।

Spread the love

Published On

Leave a Comment