Search

यूपी में प्रथम स्थान हासिल करने वाली शिवांशी को लखनऊ में किया सम्मानित

735 Views
विधायक लक्ष्मीराज ने भी पटका और मेडल पहनाकर आवास पर किया सम्मानित

 

सिकंदराबाद: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान 99.6% नंबर हासिल करने वाली शिवांशी को उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ में मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
सिकंदराबाद के एसडीएम कॉलोनी स्थित जेपी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा नगर के मोहल्ला हरिशाह निवासी तरुण गोयल की पुत्री शिवांशी हाई स्कूल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्तर प्रदेश में 99.6% अंक हासिल करके उन्होंने अपने परिजन क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन किया है इसी उपलब्धि के चलते उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उनको लखनऊ में बुलाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी मेंउत्तर प्रदेश सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री संदीप कुमार व उत्तर प्रदेश सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाबो देवी ने शिवांशी को एक लाख रुपए,एक टैबलेट,मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस सम्मान से परिजनों व नगर में खुशी का माहौल है ।शिवांशी के इस सम्मान से नगर व परिजनों का मान भी बड़ा है। वहीं स्थानीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह भी लखनऊ में मौजूद थे उन्होंने अपने आवास पर शिवांशी को पटका और मेडल पहना कर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिवांशी की माता निशु गोयल ,पिता तरुण गोयल,अन्नू पंडित,शैलेंद्र मौजूद रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment