Search

अपर जिलाधिकारी (वि०⁄रा०) ने किया तहसील का निरीक्षण

Share Now :

WhatsApp
398 Views

सिकंदराबाद। क्षेत्र के एसडीएम कोर्ट स्थित तहसील का मंगलवार को अपर जिलाधिकारी (वि०⁄रा०) अभिषेक कुमार सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी न्यायालय एवं तहसीलदार न्यायालय में लम्बित वादों की जानकारी के साथ–साथ उद्धरण खतौनी कक्ष में आदेश फीडिंग से संबंधित अभिलेखों का अवलाेकन किया गया। इसके साथ ही भू राजस्व अभिलेखागार‚ रजिस्टार कानूनगो कार्यालय‚ संग्रह कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का रख रखाव सही पाया गया और तहसील में साफ सफाई व्यवस्था भी सही पायी गयी।

Spread the love

Published On

Leave a Comment