Search

लूट की योजना बनाते हुए 7 अन्तर्जनपदीय शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

260 Views

बुलन्दशहर। थाना छतारी पुलिस टीम द्वारा गोधा बम्बा पुल के पास से 7 शातिर चोरो को लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया है।

थाना छतारी प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त गौरव सूर्यवंशी पुत्र पालीराम निवासी सुखरावली का नगला थाना महुआखेडा, चन्द्रपाल उर्फ लम्बू पुत्र लटूरी निवासी गली न. 05 रामस्नेही नगर थाना महुआखेडा, राजू पुत्र बाबूलाल निवासी होली चौक किशनपुर के.के. अस्पताल के पास थाना क्वार्सी, पुष्पेन्द्र पुत्र रतिराम निवासी एडीओ कॉलोनी किशनपुर थाना क्वार्सी, अंकित सिंह पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी न्यू अम्बेडकर नगर कॉलोनी रामघाट रोड थाना क्वार्सी, प्रशान्त कुमार पुत्र हरेन्द्र सिंह निवासी राजबिहार कॉलोनी रामघाट रोड तालिसपुर थाना क्वार्सी, अंकित पुत्र भिकारी लाल निवासी हरिओम नगर नई आबाद मेरिस रोड थाना सिविल लाइन के रहने वाले है। पुलिस ने बताया कि सातों अपराधी जनपद अलीगढ़ के निवासी है। सभी शातिर किस्म के अपराधी है।

प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि वह चलती हुई गाडियों का टेम्पों से पीछा करके गाडियों पर चढ जाते थे तथा रस्से व तिरपाल को छुरी व ब्लेड से काटकर सामान को नीचे गिरा लेते थे। यदि कोई विरोध करता है तो उसे तमंचा व चाकू दिखाकर डरा देते थे। चोरी किये गये सामान को बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त करते हैं। अभियुक्तों द्वारा बरामद सामान को रोड पर चलती हुई गाडियों से चोरी किया गया था। सातों शातिर अपराधी आज डिबाई-अनूपशहर रोड पर लूट की योजना बना रहे थे। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने शातिर अपराधियों के कब्जे से 1 तमन्चा 315 बोर मय 2 जिन्दा कारतूस, 3 नाजायज चाकू, 1 ब्लेड, 2 टेम्पो, 5 मोबाइल, 12 प्लास्टिक शेकर, 4 पैकेट लाल मिर्ची पाउडर, 2 पैकेट हल्दी पॉउडर, 2 पैकेट धनिया पॉउडर बरामद किए है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News