Search

मंदिर में चोरी करने वाला शातिर अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

289 Views

बुलंदशहर। थाना ककोड़ पुलिस द्वारा अभिसूचना के आधार पर 1 शातिर चोर को ग्राम वैर के पास रेलवे पुल से गिरफ्तार किया गया।

थाना ककोड़ प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सोनू पुत्र सलीम ग्राम वैर थाना ककोड़ जनपद बुलन्दशहर का निवासी है। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। अपराधी ने 23 जून 2024 को थाना ककोड़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भौरा के एक मंदिर से चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस सम्बन्ध मे थाना ककोड़ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अभियुक्त सोनू को जेल भेज दिया है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News