Search

सिकंदराबाद: तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

249 Views

सिकंदराबाद: सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व और पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने ईदरीश की ट्यूबवेल के पास से ध्रुव सैनी उर्फ खानदानी (22) पुत्र अरुण सैनी, निवासी मोहल्ला खत्रीवाड़ा, सिकंदराबाद को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ सिकंदराबाद कोतवाली में पहले से दो अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं। ये मामले वर्ष 2024 के हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment