Search

सिकंदराबाद: रोटरी क्लब रॉयल ने धूमधाम से मनाया दीपावली महोत्सव

263 Views

सिकंदराबाद। रोटरी क्लब सिकंदराबाद रॉयल की ओर से दीपावली महोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोटेरियन पायल गौड़, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3100 ने दीप प्रज्वलित कर किया। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं और पुरस्कार वितरण ने समारोह को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, सरस्वती नगर की छात्राओं ने सीता स्वयंवर का भावपूर्ण मंचन किया। इसके साथ ही राधा-कृष्ण नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्सवी रंग भर दिए। इस दौरान लकी ड्रॉ और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि पायल गौड़ ने रोटरी क्लब के सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्लब अध्यक्ष एडवोकेट नितिन गर्ग और सचिव अजय शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शाखा कोषाध्यक्ष पिंकी वोहरा ने किया।

इस अवसर पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह, नगर अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दिनेश कुमार शर्मा, नितिन भटनागर, ठाकुर संजीव भाटी, अरविंद दीक्षित, नवीन शर्मा, नितिन सर्राफ, अंशुल शर्मा, विशाल चौधरी, अर्चित अग्रवाल, नवीन राजपूत और उज्ज्वल गोयल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment