Search

पुलिस ने किया शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध चाकू बरामद

288 Views

बुलंदशहर। जनपद के थाना अगौता पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान गढिया चौराहे के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया अभियुक्त उमेश पुत्र भूले सिंह निवासी ग्राम अखत्यारपुर थाना अगौता जनपद बुलन्दशहर का निवासी है।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त से चोरी की 1 मोटरसाइकिल व एक अवैध चाकू बरामद किया है। अगौता थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त उमेश शातिर किस्म का वाहन चोर है। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बरामद मोटरसाइकिल को वर्ष 2017 में जनपद हापुड के थाना धौलाना क्षेत्र से चोरी किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त उमेश पर कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment