Search

पेपर लैस हुआ बुलन्दशहर जिला प्रशासन, डीएम सीपी सिंह ने किया ई-फाइल व्यवस्था का शुभारंभ

Share Now :

WhatsApp
380 Views

बुलंदशहर। पेपर लैस ई-ऑफिस प्रणाली का कलेक्ट्रेट सभागार बुलंदशहर में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह के द्वारा शुभारम्भ किया गया | इस कार्य हेतु टी०एफ०सी० पटल की पत्रावली जिसका विषय वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु पं० दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजनान्तर्गत निकायों का चयन किए जाने से सम्बंधित है, उक्त पत्रावली का पत्राचार ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से गो-लाइव प्रदर्शित किया गया | ई-ऑफिस हेतु अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नोडल अधिकारी, मयंक गोयल उप निदेशक (आई०टी०)/जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, एन०आई०सी० बुलंदशहर एवं अनुराग चन्द्र सारस्वत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी/(ई०एम०डी० मैनेजर, राजस्व विभाग) ने समस्त आवश्यक कार्यवाही समयान्तर्गत पूर्ण कराते हुए ई-ऑफिस प्रणाली का शुभारम्भ कराया | ई०एम०डी० मैनेजर द्वारा अवगत कराया गया कि ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने में जनपद बुलंदशहर ने उत्तर प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है |

ई-ऑफिस प्रणाली का शुभारम्भ करते समय जिलाधिकारी के साथ कुलदीप मीणा मुख्य विकास अधिकारी, अभिषेक कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), प्रशांत कुमार भारती अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), शंकर प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सी०पी० प्रियदर्शी नगर मजिस्ट्रेट, मयंक गोयल जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, अनुराग चन्द्र सारस्वत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, योगेन्द्र कुमार मिश्रा प्रशासनिक अधिकारी, पीयूष चौधरी ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे |

Spread the love

Published On

Leave a Comment