Search

सिकंदराबाद: महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ हवन-यज्ञ, सुख-समृद्धि की कामना

171 Views

सिकंदराबाद: श्री महाराजा अग्रसेन जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार, 12 अक्टूबर को जीटी रोड स्थित चेंबर की धर्मशाला में श्री महाराजा अग्रसेन सेवा समिति (रजि.) की ओर से हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच आयोजित कार्यक्रम में वैश्य समाज के लोगों, समिति के पदाधिकारियों और मातृशक्ति ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नगर की खुशहाली की कामना की गई।

वैदिक मंत्रोच्चार से भक्तिमय हुआ वातावरण

हवन का विधिवत संचालन आर्य समाज मंदिर से पधारे सुरेंद्र शास्त्री ने वैदिक रीति से कराया। यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर समाज में सुख-शांति, सद्भाव और समृद्धि की प्रार्थना की। पूरे आयोजन के दौरान धर्म और आस्था का वातावरण बना रहा। समिति के सदस्यों और सहयोगकर्ताओं की सहभागिता से कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ।

राधेश्याम मित्तल और मीनाक्षी मित्तल रहे मुख्य यजमान

हवन-यज्ञ में राधेश्याम मित्तल एवं उनकी पत्नी मीनाक्षी मित्तल मुख्य यजमान रहे। वहीं, राजीव सिंघल (बैटरी वाले) और डॉ. विपिन गर्ग (एडवोकेट) आयोजन के प्रेरणास्रोत रहे। उनके सहयोग और मार्गदर्शन से धार्मिक कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया गया।

समिति के सदस्यों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम में शिव प्रकाश काका, अशोक सिंघल (सिंघल स्वीट्स), अनिल गोयल, मोहन लाल गोयल, नवीन सिंघल (एडवोकेट), दीपक सिंघल (फर्नीचर वाले), हिमांशु अग्रवाल, पीयूष गोयल (एडवोकेट), नितिन गोयल (बुकसेलर), निशांत गर्ग (नम्बरदार), अनुज अग्रवाल (ऑयल वाले), राजीव सिंघल (रेडीमेड वाले), अतुल गोयल (सर्राफ), वरुण गोयल (रेडीमेड वाले), शुभम मित्तल (टाइल्स वाले), अरविंद गर्ग (राजू), आकाश गर्ग (लाला), देवेश गोयल, ऊषा बंसल और निधि गर्ग सहित अन्य सदस्यों एवं सहयोगकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

समिति ने जताया सभी सहयोगकर्ताओं का आभार

श्री महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, वैश्य समाज के बंधुओं, मातृशक्ति और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति ने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से कार्यक्रम श्रद्धा, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment