Search

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

266 Views

बुलंदशहर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर राष्ट्र चेतना मिशन के संयुक्त तत्वाधान में पुलिस लाइन बुलन्दशहर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

रक्तदान शिविर आयोजन का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर श्लोक कुमार द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने रक्तदान किया और आमजन से रक्तदान करने की अपील करते हुए लोगों को जागरुक एवं प्रेरित किया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित मिश्र सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News