Search

सिकंदराबाद: प्रांतीय विज्ञान पत्र वाचन प्रतियोगिता में महिमा गर्ग प्रथम, विद्यालय का बढ़ाया गौरव

92 Views

सिकंदराबाद। प्रहलाद स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जहांगीराबाद में 8 एवं 9 सितंबर 2026 को आयोजित प्रांतीय विज्ञान पत्र वाचन प्रतियोगिता में दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गुलावठी रोड, सिकंदराबाद की आचार्या महिमा गर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में 6 जिलों के विद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच महिमा गर्ग ने अपने प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण एवं उत्कृष्ट वाचन शैली के बल पर प्रथम स्थान हासिल किया।

इस उपलब्धि पर गुरुवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महिमा गर्ग को अतिथियों एवं प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।


महिमा गर्ग की सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि ने विद्यालय को प्रांतीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।


 

Spread the love

Leave a Comment