Search

सिकंदराबाद: “भारत को जानो” प्रतियोगिता में 953 विद्यार्थियों ने दिखाया ज्ञान

236 Views
953 विद्यार्थियों ने दिखाया ज्ञान और उत्साह

सिकंदराबाद: नगर के गुलावठी रोड स्थित दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक वातावरण में किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, इतिहास, परंपराओं, महापुरुषों एवं राष्ट्रीय गौरव के प्रति जागरूकता और ज्ञान का विकास करना था।

यह प्रतियोगिता भारत विकास परिषद के प्रांतीय चेयरमैन सतीश चंद्र एवं संस्कार प्रकल्प प्रभारी जुगल किशोर बंसल के निर्देशन में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 953 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। ‘भारत को जानो’ जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को देश की गौरवशाली परंपरा, सांस्कृतिक विरासत एवं राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने भारत विकास परिषद से पधारे अतिथियों एवं आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं प्रतियोगिता में सफलता की कामना की और कहा कि इस प्रकार की ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें राष्ट्रप्रेम, भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव तथा देश की समृद्ध विरासत को जानने की जिज्ञासा को बढ़ावा देती हैं।

Spread the love

Published On

Leave a Comment