Search

सिकंदराबाद: मिशन शक्ति की काउंसलिंग से टूटने से बचा परिवार, दंपति ने फिर साथ रहने पर जताई सहमति

144 Views

सिकंदराबाद। वैवाहिक एवं पारिवारिक विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए मिशन शक्ति केंद्र कोतवाली सिकंदराबाद की टीम लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को एक दंपति के पारिवारिक विवाद का मामला सामने आने पर दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई।

मिशन शक्ति टीम और काउंसलरों ने पति-पत्नी व उनके परिजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। आपसी बातचीत और समझाइश के जरिए दोनों पक्षों के बीच चल रहे मतभेदों को दूर करने का प्रयास किया गया। काउंसलिंग के दौरान पति-पत्नी ने आपसी सहमति से सुलह-समझौता कर लिया और दोबारा साथ रहने पर सहमति जताई।

दंपति ने एक-दूसरे को विश्वास दिलाया कि वे पुराने मतभेदों को भुलाकर वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत करेंगे और आपसी प्रेम व सम्मान के साथ रहेंगे। मिशन शक्ति टीम ने भी दोनों को भविष्य में किसी विवाद की स्थिति में आपसी संवाद के जरिए समस्या का समाधान करने की सलाह दी।

मिशन शक्ति केंद्र की पहल से एक परिवार टूटने से बच गया और दंपति फिर से साथ रहने के लिए तैयार हो गया। टीम ने दंपति को सुखी वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment