Search

सिकंदराबाद: चीनी गोदामों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, जमाखोरी पर कार्रवाई की चेतावनी

191 Views

सिकंदराबाद: शनिवार को एसडीएम सिकंदराबाद रविन्द्र प्रताप सिंह ने क्षेत्र के चीनी गोदामों एवं संबंधित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदामों में उपलब्ध चीनी के स्टॉक की जांच करते हुए स्टॉक रजिस्टर, भंडारण व्यवस्था और उपलब्ध मात्रा का सत्यापन किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टॉक से संबंधित अभिलेखों की जांच कर उनमें दर्ज मात्रा का मौके पर उपलब्ध स्टॉक से मिलान किया। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों और व्यापारियों को चीनी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने तथा निर्धारित नियमों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए।

एसडीएम रविन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कृत्रिम कमी पैदा करने या जमाखोरी की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता को आवश्यक वस्तुएं उचित मात्रा और निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक वस्तुओं के स्टॉक पर लगातार नजर रखने और किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर इस तरह के निरीक्षण किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment