Search

सिकंदराबाद: हिंदू-मुस्लिम कौमी एकता तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब

195 Views

सिकंदराबाद:  देश में अमन-चैन, भाईचारे और कौमी एकता का संदेश देने के उद्देश्य से शनिवार को सिकंदराबाद में “हिंदू-मुस्लिम कौमी एकता तिरंगा यात्रा” का भव्य आयोजन किया गया। छात्र नेता अफशान राणा के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया।

तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “हिंदू-मुस्लिम एकता जिंदाबाद” के नारे लगाए। देशभक्ति के नारों से शहर का माहौल उत्साह और भाईचारे से सराबोर नजर आया।

यात्रा का नेतृत्व कर रहे अफशान राणा ने कहा कि सिकंदराबाद ने एक बार फिर देश के सामने एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की पहचान है और हिंदू-मुस्लिम एकजुट होकर ही देश को मजबूत बना सकते हैं। उन्होंने नफरत की जगह मोहब्बत और भाईचारे को बढ़ावा देने की अपील की।

यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया। युवाओं के साथ महिलाओं और बुजुर्गों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से भी इंतजाम किए गए थे।

स्थानीय लोगों ने कहा कि यह यात्रा सिकंदराबाद की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की तस्वीर पेश करती है।

आयोजन की सफलता पर जताया आभार
अफशान राणा ने यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले मोहम्मद गुफरान, वाहिद कुरैशी, जुबैर, फैजान चौधरी, आमिर राजपूत, अजहर, काशिफ समेत सभी सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी साथियों के सहयोग और सहभागिता से यह आयोजन सफल हो सका।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment