Search

सिकंदराबाद: कबड्डी-खो-खो में छात्राओं ने लहराया परचम

70 Views

सिकंदराबाद: दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंदराबाद की छात्राओं ने प्रांतीय कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। बुधवार को विद्यालय परिसर में आयोजित वंदना सत्र में प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।

सावित्री देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, खुर्जा में 4 से 6 अगस्त तक आयोजित 39वीं प्रांतीय बहन कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर-17 और अंडर-19 कबड्डी टीमों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-14 और अंडर-19 खो-खो टीमों ने भी द्वितीय स्थान हासिल किया।

विद्यालय के वंदना सत्र में प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने छात्राओं के अनुशासन, परिश्रम, आत्मविश्वास और टीम भावना की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्राएं निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ें और भविष्य में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन करें। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने वाले कोच दिनेश कुमार सिंह (पीटीआई) को भी बधाई देते हुए उनके मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण की सराहना की।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment