Search

सिकंदराबाद: पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, दो गैस सिलेंडर बरामद

406 Views

सिकंदराबाद: सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के दो गैस सिलेंडर बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुलावठी अंडरपास के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वासिफ पुत्र शकील तथा जैद पुत्र जलालुद्दीन उर्फ जल्लू, निवासी ग्राम पीर बियावानी, थाना सिकंदराबाद, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक इंडेन गैस कंपनी तथा एक भारत गैस कंपनी का चोरी का गैस सिलेंडर बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिकंदराबाद में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment