Search

सिकंदराबाद: बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 11 उपभोक्ताओं पर एफआईआर

915 Views

सिकंदराबाद: बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत वितरण खंड सिकंदराबाद की ओर से शुक्रवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मोहल्ला अंसारियान और शेखवाड़ा में 11 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

उपखंड अधिकारी रवि कुमार के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की। जांच के दौरान पकड़े गए 11 उपभोक्ताओं पर कुल 23 किलोवाट विद्युत भार अवैध रूप से उपयोग करते हुए पाया गया।

बिजली विभाग ने सभी दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे केवल वैध कनेक्शन से ही बिजली का उपयोग करें और बिजली चोरी से बचें, ताकि जुर्माना और कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment