Search

सिकंदराबाद: मातृ-पितृ वंदन समारोह में बच्चों ने लिया माता-पिता के सम्मान का संकल्प

222 Views

सिकंदराबाद: सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में मातृ-पितृ वंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों का महत्व बताते हुए माता-पिता की सेवा और सम्मान करने का संकल्प दिलाया गया।

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध विद्यालय में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुधा गोयल ने अध्यक्ष हरसरन शर्मा, प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग, कोषाध्यक्ष ईश्वर चंद गोला, उप प्रबंधक सुमन और प्रधानाचार्य रामकरण सिंह दक्ष के साथ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित और पुष्पार्चन कर किया।

मुख्य अतिथि सुधा गोयल ने कहा कि माता-पिता का सम्मान भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान है। बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में परिवार की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से माता-पिता की सेवा, सम्मान और आज्ञापालन को जीवन का मूल मंत्र बनाने का आह्वान किया।

अध्यक्ष हरसरन शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के प्रति आस्था को मजबूत करते हैं। प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग ने विद्यालय की ओर से संस्कार आधारित शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन प्रीति त्यागी ने किया। अंत में प्रधानाचार्य रामकरण सिंह दक्ष ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार जताया।

इस अवसर पर अनिरुद्ध शास्त्री, सतीश चंद्र गर्ग, माधुरी गर्ग, जुगल किशोर बंसल और विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य केपी सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथि और शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News