Search

सिकंदराबाद: कानून की जानकारी से ही मिलेगा न्याय, युवाओं को किया जागरूक

135 Views

सिकंदराबाद: स्वामी दयाल भटनागर लॉ कॉलेज में बुधवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बुलंदशहर के पूर्णकालिक सचिव विकास चौधरी शामिल हुए। उनके साथ स्पेशल मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव तथा डॉ. लोकेश शर्मा भी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि विकास चौधरी ने विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता के महत्व, नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों तथा निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कानून की जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है और युवा वर्ग को न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान विकास चौधरी ने महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

शिविर में महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य निधि सिंह, विधिक सहायता केंद्र की प्रभारी प्रोफेसर देवकी रानी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को विधिक जागरूकता का संकल्प दिलाने के साथ हुआ।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment