Search

सिकंदराबाद: एबीवीपी के रक्तदान शिविर में 14 यूनिट रक्त संग्रहित, विचार गोष्ठी में 2 हजार छात्र हुए शामिल

117 Views

सिकंदराबाद: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सिकंदराबाद नगर इकाई ने युवा पखवाड़े के तहत मंगलवार को जैन इंटर कॉलेज में रक्तदान शिविर एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया। रक्तदान शिविर में 14 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जबकि विचार गोष्ठी में करीब दो हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सेवा के प्रति अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री कमल ने युवाओं को संगठन के स्थापना दिवस के महत्व और उसकी गौरवशाली यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे सेवा कार्य समाज के प्रति युवाओं की जिम्मेदारी और राष्ट्र प्रथम की भावना को मजबूत करते हैं।

रक्तदान शिविर में 14 युवाओं और कार्यकर्ताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। कार्यक्रम में छात्र शक्ति की भूमिका और राष्ट्र निर्माण विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में विद्यालय के करीब दो हजार छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विभाग संगठन मंत्री कमल ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुधीर सोलंकी ने अतिथियों, रक्तदाताओं और छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार, योगेंद्र शर्मा, कर्मवीर भाटी, राकेश यादव, अशोक, एबीवीपी के पदाधिकारी, विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, कॉलेज स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News