सिकंदराबाद: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सिकंदराबाद नगर इकाई की ओर से रविवार को कैमब्रिज ग्लोबल स्कूल में नगर सदस्यता कार्यशाला और नई नगर कार्यकारिणी गठन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री कमल ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार और छात्र हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में 9 जुलाई को परिषद के स्थापना दिवस (राष्ट्रीय छात्र दिवस) के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले युवा पखवाड़ा की रूपरेखा भी तय की गई। इसके तहत 7 से 15 जुलाई तक नगर में छात्र जागरूकता, सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
इसके बाद वर्ष 2026-27 के लिए नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें अरविंद कुमार नोहिया को लगातार दूसरी बार नगर अध्यक्ष और आदित्य पांचाल को नगर मंत्री बनाया गया। नगर उपाध्यक्ष के रूप में प्रिंस, अलका और शिल्पी को जिम्मेदारी सौंपी गई। नगर सहमंत्री के पद पर सौरभ, रिया, लक्की और अध्यान वत्स को नियुक्त किया गया।
इसके अलावा माही को नगर छात्रा कार्य प्रमुख, धनंजय पांडेय को सोशल मीडिया संयोजक, सूरज को एसएफडी संयोजक, जितेंद्र को एसएफएस संयोजक, दिशा को राष्ट्रीय कला मंच संयोजक, तनिष्क माधरे को तहसील संयोजक तथा दीपू सैनी को सह तहसील संयोजक बनाया गया। वहीं प्रशांत को एसएफएस सहसंयोजक तथा यश और मोहित को एसएफडी सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भानू, मंटू, बादल, रोली और प्रवीन को शामिल किया गया।
कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री कमल एवं निवर्तमान जिला संयोजक कर्मवीर भाटी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए
कि परिषद का लक्ष्य प्रत्येक छात्र तक पहुंचकर उनमें राष्ट्र सेवा और नेतृत्व की भावना विकसित करना है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने छात्र हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
