Search

सिकंदराबाद: अभिषेक राणा प्रकरण: परिजनों से मिलीं पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी, निष्पक्ष जांच की मांग

901 Views

सिकंदराबाद: मोहल्ला खत्रीवाड़ा निवासी अभिषेक राणा के संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटके मिलने के मामले में बुधवार को पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

मुलाकात के दौरान परिजनों ने पूर्व विधायक को बताया कि अभिषेक राणा की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। परिजनों ने मामले में मृतक की पत्नी पर संदेह जताते हुए कहा कि घटना की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जानी चाहिए। परिजनों ने यह भी बताया कि वह अपनी मांग को लेकर एसएसपी बुलंदशहर से भी मुलाकात कर चुके हैं।

पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी ने परिजनों की बात गंभीरता से सुनने के बाद पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि परिजनों को हत्या की आशंका है तो पुलिस को सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच करनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई हो सके।

बिमला सिंह सोलंकी ने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह उनके साथ खड़ी हैं और न्याय दिलाने के लिए हर संभव सहयोग करेंगी। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होना अत्यंत आवश्यक है, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News