Search

सिकंदराबाद: लटकते तारों से बढ़ रहा खतरा, पूर्व विधायक ने एसडीओ को मौके पर बुलाया

472 Views

सिकंदराबाद: नगर के चौधरीवाड़ा क्षेत्र स्थित कंसल दूल्हा घर में शॉर्ट सर्किट की घटना के बाद पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी ने क्षेत्र में फैले जर्जर और लटकते बिजली तारों को लेकर नाराजगी जताई। घटना की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि बाजार में कई स्थानों पर बिजली के तार अव्यवस्थित और खतरनाक स्थिति में लटके हुए हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर तारों की समस्या बनी हुई है और इन्हीं तारों के कारण दुकान में शॉर्ट सर्किट की घटना हुई।

पूर्व विधायक ने तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें घटनास्थल पर बुलाया। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए जर्जर तारों को शीघ्र बदलने तथा बिखरे हुए तारों को व्यवस्थित करने की मांग की।

मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के एसडीओ रवि कुमार ने समस्या का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जर्जर तारों और अव्यवस्थित विद्युत लाइनों को चिह्नित कर जल्द ही सुधार कार्य कराया जाएगा।

इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि बाजार क्षेत्र में लटकते तार लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं और विभाग को इस ओर तत्काल ध्यान देना चाहिए। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने भी विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इस अवसर पर देवेंद्र सिंह सोलंकी सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment