Search

सिकंदराबाद: पांचवें बड़ा मंगल पर सुंदरकांड पाठ व विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

423 Views

सिकंदराबाद: ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़ा मंगल के अवसर पर जीटी रोड स्थित नलिन मोटर्स पर पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी के नेतृत्व में सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

सुबह 9 बजे से 11 बजे तक सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सहभागिता की। इसके पश्चात प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में सामाजिक, राजनीतिक एवं व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों के साथ-साथ सिकंदराबाद क्षेत्र की जनता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रही। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और हनुमान जी के जयकारों से परिसर गूंजता रहा।

आयोजन के समापन पर देवेन्द्र सिंह सोलंकी एवं नलिन सोलंकी ने सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment