Search

सिकंदराबाद: कलश यात्रा के साथ गूंजे जयकारे, भागवत कथा शुरू

83 Views

सिकंदराबाद: पुरुषोत्तम मास के अवसर पर क्षेत्र के ग्राम भराना में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ शोभायात्रा में भाग लिया। यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंचकर संपन्न हुई।


ज्योतिषाचार्य एवं कथा आयोजक आचार्य पंडित आशीष उपाध्याय ने बताया कि ग्राम भराना में 29 मई से 5 जून तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन वृंदावन धाम से पधारे आचार्य पंडित राकेश कृष्ण शास्त्री कर रहे हैं। कथा प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।
कथा के प्रथम दिवस आचार्य राकेश कृष्ण शास्त्री ने श्रीमद्भागवत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नारद और भक्ति की कथा, आत्मदेव ब्राह्मण का चरित्र तथा धुंधकारी की प्रेत योनि से मुक्ति जैसे प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को धर्म, भक्ति और मोक्ष का मार्ग दिखाती है।


इस अवसर पर आर्यावर्त विश्व सनातन विकास परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पीठाधीश्वर श्री नर्मदेश्वर महादेव आश्रम भराना के वेदमूर्ति स्वामी फलाहारी महाराज ने पुरुषोत्तम मास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस माह में कथा श्रवण, भजन-कीर्तन, पूजा-पाठ और सत्संग का विशेष फल प्राप्त होता है। श्रद्धा भाव से कथा सुनने वाले भक्तों के पापों का क्षय होता है तथा पुण्य में वृद्धि होती है।


कार्यक्रम में आर्यावर्त विश्व सनातन विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णकांत महाराज, स्वामी वेदगिरि महाराज, लोकेश ठेकेदार, रामगोपाल महाशय, खेमचंद कैप्टन, ब्रह्म सिंह हवलदार, प्रमोद महाशय, धर्मेंद्र प्रधान, रोहित खटाना, प्यारेलाल सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आयोजन की व्यवस्थाओं में पवन, प्रवीण, अनिल खटाना सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। शोभायात्रा के दौरान गेसूपुर पुलिस चौकी के स्टाफ ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। सहयोग के लिए आयोजकों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया तथा क्षेत्रवासियों से कथा श्रवण का लाभ लेने की अपील की।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment