Search

सिकंदराबाद: दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप, पति समेत 13 नामजद व 10-15 महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

917 Views

सिकंदराबाद: कोतवाली क्षेत्र के गांव अँधेल की एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने 13 नामजद आरोपियों तथा 10-15 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी एक मई 2025 को गांव अँधेल निवासी ललित पुत्र हातम सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास-ससुर व अन्य परिजन अतिरिक्त दहेज में स्कॉर्पियो कार और नकदी की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ आए दिन मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था।

पीड़िता के अनुसार पांच दिसंबर 2025 को उसका पति उसे मायके छोड़ गया था। इसके बाद 28 मई 2026 को वह अपने भाई, भाभी और बहन के साथ ससुराल पहुंची तो वहां मौजूद लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के दौरान उसने पुलिस सहायता के लिए 112 नंबर पर कॉल की, जिसके बाद स्थिति नियंत्रित हो सकी।

कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में पति ललित, ससुर हातम, सास जगवीरी, जेठ सुनील प्रधान, ननद रेनू, उर्मिला समेत 13 नामजद आरोपियों तथा 10-15 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment