Search

सिकंदराबाद: मुख्यमंत्री से मिलीं पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी, क्षेत्र के विकास कार्यों पर हुई चर्चा

267 Views

सिकंदराबाद: सिकंदराबाद की पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया।

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट करतीं पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी एवं अन्य

मुलाकात के दौरान क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं, जनसमस्याओं और विकास संबंधी विषयों पर चर्चा हुई। पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक आश्वासन दिया।

इस अवसर पर देवेन्द्र सिंह सोलंकी, प्रीतम सिंह एवं वीरेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री का अभिवादन करते हुए प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों की सराहना की।

बताया गया कि मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान क्षेत्र के विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment