Search

सिकंदराबाद: श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा से भक्तिमय हुआ माहौल

312 Views

सिकंदराबाद:  गोकुल गंज में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। कथा के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं और बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पीले वस्त्रों में सजी महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर भगवान के जयकारे लगाते हुए निकलीं तो पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया।

इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान नवीन गुप्ता और वंदना गुप्ता रहे। कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथा व्यास पंडित ब्रिजबिहारी महाराज बरसाना वाले कर रहे हैं। वे 21 मई से 27 मई तक श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment