सिकंदराबाद: विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती नगर सिकंदराबाद में मातृ गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि देवेंद्र कुमार शर्मा, विद्यालय के प्रबंधक हरसरन शर्मा, कोषाध्यक्ष एस.एन. शर्मा एवं प्रधानाचार्य के.पी. सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया।
मुख्य अतिथि देवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि “ममता से राष्ट्र निर्माण तक बच्चों का भविष्य संवारती है मां।” उन्होंने मातृशक्ति को समाज एवं राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। विद्यालय के प्रबंधक हरसरन शर्मा ने कहा कि “परवरिश और संस्कार का अनूठा संगम है मातृ छाया।” वहीं कोषाध्यक्ष एस.एन. शर्मा ने कहा कि “राष्ट्र निर्माण की प्रथम पाठशाला मातृछाया एवं मां का योगदान है।”
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की माताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और बच्चों के सर्वांगीण विकास में माताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। अंत में विद्यालय प्रबंधक हरसरन शर्मा एवं प्रधानाचार्य के.पी. सिंह ने मुख्य अतिथि तथा उपस्थित मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन योगेश्वरी शर्मा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों की माताएं उपस्थित रहीं।
