Search

सिकंदराबाद: छात्र नेता हाउस अरेस्ट, पुतला दहन से पहले पुलिस की कार्रवाई

353 Views

सिकंदराबाद: नीट-2026 परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का गुस्सा अब सड़कों तक पहुंच गया है। सोमवार को सिकंदराबाद में छात्र नेता अफसान राणा के नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन करने की घोषणा की गई थी।

हालांकि, विरोध प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए छात्र नेता अफसान राणा को उनके घर पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया। सुबह से ही पुलिस उनके आवास पर तैनात रही और उन्हें बाहर निकलने नहीं दिया गया।

छात्र संगठनों का आरोप है कि नीट-2026 पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसे लेकर छात्रों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

हाउस अरेस्ट से पहले अफसान राणा ने कहा कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन उनका आंदोलन जारी रहेगा।

वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए यह कदम एहतियातन उठाया गया है। शहर में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया।

यह मामला अब राजनीतिक और छात्र संगठनों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment