Search

सिकंदराबाद: रवित हत्याकांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल डंडा बरामद

305 Views

सिकंदराबाद: चर्चित रवित हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 13 मई 2026 को ग्राम शेरपुर-अंधैल स्थित श्मशान भूमि पर रवित पुत्र रमेश निवासी ढौलड़ी, थाना तितावी, मुजफ्फरनगर का शव मिला था। रवित सिकंदराबाद में बिजली ठेकेदारी का काम करता था।

घटना के बाद मृतक के भाई मोहित कुमार की शिकायत पर सिकंदराबाद थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस पहले ही 16 मई को आरोपी रवि भाटी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

अब पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी निखिल पुत्र रवि भाटी निवासी ग्राम शेरपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment