Search

सिकंदराबाद: पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी ने तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर बांटी मिठाई

Share Now :

WhatsApp
633 Views

सिकंदराबाद: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भाजपा की शानदार जीत का जश्न सोमवार को सिकंदराबाद स्थित कैंप कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ जीत की खुशी मनाई।

इस दौरान पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति पर अपना विश्वास जताया है।

कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय प्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment