Search

सिकंदराबाद: यूपी बोर्ड रिजल्ट: दीपांशु ने किया टॉप, कई स्कूलों का 100% परिणाम

222 Views

सिकंदराबाद: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा शनिवार को हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, जिसमें सिकंदराबाद के कई विद्यालयों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

दयावती दीवान सिंह शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र दीपांशु ने इंटरमीडिएट में 88.4% अंक प्राप्त कर नगर में प्रथम और जनपद की टॉप-10 सूची में आठवां स्थान हासिल किया।

वहीं वंश सागर (82.8%) दूसरे, अभिनय राजपूत (82.2%) तीसरे और यश कुमार (81.6%) अंक पाकर प्रमुख रहे। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

हाई स्कूल में वर्णित कुमार शर्मा ने 91.16% अंक पाकर पहला, साक्षी कुमारी ने 90.66% के साथ दूसरा और प्रभात कुमार ने 90.33% अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

जैन इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के अलीश शर्मा (87.4%) प्रथम, नेहा शर्मा (85%) द्वितीय और समान सैफी (84.8%) तृतीय स्थान पर रहे। वहीं हाई स्कूल में समर कुमार (90%) प्रथम, निहाल तेवतिया (89.33%) द्वितीय और लकी (88.66%) तृतीय स्थान पर रहे।

सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, जो विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध है, का परिणाम 100% रहा। विद्यालय के सभी 157 छात्र-छात्राएं सफल हुए। श्रेयांश सिंह (91.66%) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और गणित में 100 अंक हासिल किए। सक्षम शुक्ला (91.3%) दूसरे और प्रीत कुमार (91.1%) तीसरे स्थान पर रहे।

डीडी कबाड़ी गर्ल्स इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा मंतशा (86.4%) प्रथम, मुस्कान (83.4%) द्वितीय और जुबी (80.4%) तृतीय स्थान पर रहीं। हाई स्कूल में योग्यता शर्मा (86.17%) प्रथम, स्वाती (81.83%) द्वितीय और रहनुमा (79.5%) तृतीय स्थान पर रहीं।

इंटरमीडिएट टॉपर दीपांशु ने बताया कि वह भविष्य में आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया तथा अन्य छात्रों को मेहनत और नियमित पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी। उनकी सफलता पर परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment