Search

विधायक ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं

291 Views

सिकंदराबाद। देश में लोकसभा चुनाव-2024 के समाप्त होते ही आचार संहिता भी समाप्त हो गई है ।वहीं सभी सरकारी कार्य फिर से सुचारू रूप से सम्पादित होने लगे हैं। इसी क्रम में क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की जन समस्याओं को सुनना आरंभ कर दिया है।

आपको बता दें कि हर शनिवार क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह सिकंदराबाद स्थित अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर जन समस्याओं को सुनते हैं और उनका निस्तारण करते हैं। शनिवार को भी काफी फ़रियादी अपनी फरियाद को लेकर विधायक के पास पहुंचे। विधायक ने सभी की समस्याओं को सुना और निस्तारण करने का आश्वासन दिया। लोकसभा चुनाव में आचार संहिता एवं चुनाव प्रचार में व्यस्तता होने के कारण कई दिनों से जनता दरबार नहीं लग पा रहा था। जैसे ही चुनाव एवं आचार संहिता समाप्त हुई विधायक लक्ष्मीराज ने फिर से जन समस्याओं का सुनना सुचारू रूप से प्रारंभ कर दिया है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment