Search

सिकंदराबाद: भाजपा की महिला पदयात्रा, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब,पूर्व विधायक बिमला सोलंकी रहीं मुख्य अतिथि

203 Views

सिकंदराबाद: भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2026 के समर्थन में महिला पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नगर अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

पदयात्रा नगर पालिका परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजारों से गुजरते हुए दनकौर तिराहे पर समाप्त हुई। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्कूलों की अध्यापिकाओं एवं नगर की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

कार्यक्रम की संयोजकता नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित एवं प्रभारी जिला मंत्री मोहित मावी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी उपस्थित रहीं।

मुख्य अतिथि बिमला सिंह सोलंकी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया जा रहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करेगा, जिससे विधानसभा से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कार्य हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नारेबाजी भी की।

कार्यक्रम में निधि गर्ग, मालती सैनी, पारुल बाल्मीकि, सुमन ठाकुर, रीता सक्सेना, शशि यादव, लता गुप्ता, साधना शर्मा सहित अनेक महिलाओं ने सहयोग दिया।

इस अवसर पर पिंकी बोहरा, अवनीश गुप्ता, टिनी भाटी,केशव दीक्षित,गगन शर्मा, रवि भाटी, शेखर सैनी, मुकेश शर्मा, सचिन सैनी, नवीन राजपूत ,सौरभ प्रजापति, सुमित गोस्वामी, कैलाश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment