199 Views
सिकंदराबाद: औद्योगिक क्षेत्र के गांव गोपालपुर स्थित गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में सोमवार को अचानक आग लग गई, जिससे फैक्ट्री में रखी मशीनें और अन्य सामान जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।
बुलंदशहर निवासी भरत शर्मा ने बताया कि गोपालपुर में उनकी “सूर्य पाली प्रोडक्ट” नाम से गद्दे बनाने की फैक्ट्री है, जिसका अभी पूरी तरह शुभारंभ भी नहीं हुआ था। इसी बीच अचानक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना वहां काम कर रहे मजदूर द्वारा उन्हें दी गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। एफएसओ अतुल त्रिपाठी के अनुसार, करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग से फैक्ट्री को भारी नुकसान पहुंचा है।
क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
