Search

सिकंदराबाद: यज्ञ के साथ नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ, छात्राओं का तिलक कर हुआ स्वागत

109 Views

सिकंदराबाद: विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, सरस्वती नगर सिकंदराबाद में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत बड़े ही उत्साह और धार्मिक वातावरण में की गई। सत्र का शुभारंभ वैदिक परंपरा के अनुसार यज्ञ एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग, कोषाध्यक्ष ईश्वर चंद गोला, सदस्य जुगल किशोर बंसल तथा प्रधानाचार्य रामकरन सिंह दक्ष ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं यज्ञ में आहुति देकर नए सत्र का विधिवत शुभारंभ किया।

यज्ञ के पुरोहित रामबाबू शर्मा रहे, जबकि यजमान के रूप में नितिन गर्ग एवं उनकी धर्मपत्नी अमिता गर्ग उपस्थित रहे।

नए सत्र के पहले दिन विद्यालय में छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर प्रबंधक नितिन गर्ग ने कहा कि नए सत्र में विद्यालय नवाचार और उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ते हुए शैक्षिक गुणवत्ता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार और आधुनिक शिक्षा के समन्वय के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे और यज्ञ में आहुति देकर सत्र की मंगल कामना की। प्रमुख रूप से राकेश शर्मा, दोजपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह, संजीव कुमार शर्मा, नेत्रपाल, धर्मेंद्र, विक्रम, प्रशांत शर्मा, शशिबाला, पंकज जोशी, प्रीती त्यागी, पूनम गर्ग, स्नेहिल गौड़, संगीता शर्मा, प्रियंका शर्मा, नीलम गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment