Search

बुलंदशहर: नवरात्रि पर मिशन शक्ति के तहत निकली महिला स्कूटी रैली

424 Views

बुलंदशहर:  नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कूटी एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद ने रिजर्व पुलिस लाइन से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह रैली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान 5.0 (फेज-2) के अंतर्गत आयोजित की गई। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकली, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना तथा महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

महिला सुरक्षा पर विशेष जोर

अभियान के तहत महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। महिला बीट पुलिसिंग को मजबूत कर हर महिला तक पुलिस की सीधी पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही एंटी रोमियो स्क्वॉड को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया है।

हर थाने में मिशन शक्ति केंद्र सक्रिय

महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सभी थानों पर मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं। यहां महिला हेल्प डेस्क, 1090, 181 और 112 जैसी हेल्पलाइन सेवाओं को एकीकृत कर त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे मौके पर जाकर महिलाओं और बालिकाओं की समस्याएं सुनें और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करें। इसके अलावा गांव और मोहल्लों में चौपाल लगाकर महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

रैली के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात पूर्णिमा सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News